

आपणी हथाई न्यूज,हॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक जेम्स केमरुन की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म अवतार 3 का टीजर रिलीज कर दिया गया है। जेम्स केमरुन की अवतार सीरीज की तीसरी फ़िल्म का नाम ” अवतार :फायर एंड एश रखा है।
फ़िल्म का टीजर हॉलीवुड के बिग प्रोडक्शन स्टूडियो 20th सेंचुरी स्टूडियोज ने यूट्यूब पर रिलीज किया है।
दुनियाभर में अवतार 3 को 19 दिसम्बर 2025 को रिलीज किया जाएगा।जेम्स केमरुन की अवतार फर्स्ट और सेकंड ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कीर्तिमान स्थापित किए थे। जेम्स केमरुन की साइंस फिक्शन अवतार सीरीज के दो अगले पार्ट 2029 और 2031 में रिलीज किए जाएंगे। इस वर्ष रिलीज होने वाली अवतार 3 का बजट ही 250 मिलियन डॉलर से ज्यादा का है, फ़िल्म दुनियाभर में करीब 1000 मिलियन डॉलर का बिजनेस कर सकती है।
मनोज रतन व्यास


