Bollywood : "द कश्मीर फाइल्स" को मिला बॉलीवुड के बड़े घराने से समर्थन, विवेक ने जताया सार्वजनिक आभार - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, February 17, 2026
Homeखटाखट स्टोरीBollywood : "द कश्मीर फाइल्स" को मिला बॉलीवुड के बड़े घराने से...

Bollywood : “द कश्मीर फाइल्स” को मिला बॉलीवुड के बड़े घराने से समर्थन, विवेक ने जताया सार्वजनिक आभार

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,फ़िल्म “द कश्मीर फाइल्स” के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को बॉलीवुड के बड़े घराने से बड़ा सपोर्ट मिला है। विवेक अपनी फिल्म के लिए ऐसा समर्थन पाकर बेहद खुश हैं। विवेक के खुशी की वजह महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन द्वारा की गई सकारात्मक टिप्पणी है, जो अभिषेक ने कश्मीर फाइल्स पर फ़िल्म के लिए की है। अभिषेक ने कहा है कि इस फ़िल्म का राजनीतिकरण किया जा रहा है और साम्प्रदायिक बताया जा रहा है,लेकिन ये उनकी अभिव्यक्ति की आजादी है कि वे फ़िल्म के बारे में क्या कहना चाहते है। अभिषेक ने कहा है कि अगर फ़िल्म अच्छी नही होती तो इतनी बड़ी हिट कतई नही होती।

- Advertisement -Ads

 

 

अभिषेक ने कहा कि अगर फ़िल्म इतनी बड़ी सक्सेस हुई है तो मतलब साफ है कि फ़िल्म लोगो को बेहद पसंद आ रही है। जूनियर बच्चन ने कहा कि मैंने अब तक फ़िल्म नही देखी है इसलिए ज्यादा तो कुछ कह नही सकता लेकिन फ़िल्म बुरी है ऐसा तो कहने वाला अब तक कोई नही मिला है। अभिषेक की टिप्पणी से गदगद विवेक अग्निहोत्री ने सार्वजनिक रूप से जूनियर बच्चन को आभार ज्ञापित किया है। सनद रहे महज 10-12 करोड़ के बजट में बनी द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर करीब 250 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर