Homeखटाखट स्टोरीBollywood : धमाल 4 का कमाल ! दो दिनों में ही इतनी...

Bollywood : धमाल 4 का कमाल ! दो दिनों में ही इतनी कमाई कर तोड़े बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड

basic ad

Bollywood आपणी हथाई न्यूज, बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी ,संजीदा शेख और संजय मिश्रा जैसे स्टार से सजी फिल्म धमाल 4 ने दो दिनों में बॉक्स ऑफीस पर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।

फिल्म की कहानी की बात करें तो कहानी में हजारों साल पुरानी खजाने की भागम भाग वाली स्थिति को दिखाया गया है। जो देखने में काफी मजेदार है वही दो दिनों में फिल्म की कमाई की बात करें तो इस मूवी ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। सेकलिन के अनुसार इस फिल्म में अपने पहले ही दिन 14 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वही फिल्म ने शनिवार को अपने प्रदर्शन को जारी रखते हुए 22.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। इसके बाद भारत में इस फिल्म का नेट कलेक्शन 36.50 करोड रुपए पहुंच गया है।

धमाल 4 की इस सफलता के आगे बॉक्स ऑफिस पर अल्फा, भारत भाग्य विधाता ,हांटेड 3D ओ रोमियो ,दादी की शादी, कृष्णाअवताराम पार्ट वन, डी केरल स्टोरी , राहु केतु जैसी फिल्मों की चमक धमाल 4 के आगे की फीकी नजर आ रही है। इस फ़िल्म ने कमाई के मामलें में करीब 25 फिल्मों के कमाई के रिकार्ड्स को ध्वस्त कर दिया है।



ताजा खबर