Homeखटाखट स्टोरीBollywood : ''दस्तक से शुरू हुआ इस एक्टर का सफर "अंत द...

Bollywood : ”दस्तक से शुरू हुआ इस एक्टर का सफर “अंत द एन्ड” पर खत्म, एक्टर की मौत से बॉलीवुड सदमें में..

आपणी हथाई न्यूज, बॉलीवुड से कल रात एक बुरी खबर सामने आई। फ़िल्म इंडस्ट्रीज के कलाकार मुकुल देव की मौत की खबर सामने है । बताया जा रहा है मुकुल देव अभी बीमार चल रहे थे और अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थे। शुक्रवार रात उनका निधन हो गया। आपकों बता दे कि मुकुल देव बॉलीवुड कलाकार राहुल देव के भाई है।

 

मुकुल देव ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्म ‘दस्तक’ से एंट्री की थी जिसमें उन्होंने एसीपी रोहित मल्होत्रा ​​की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म से पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने भी डेब्यू किया था। मुकुल देव को आखिरी बार हिंदी फिल्म ‘अंत द एंड’ में देखा गया था।

 

मुकुल देव की मौत की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड के कई अभिनेता और अभिनेत्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना जताई है।



ताजा खबर