

आपणी हथाई न्यूज, आज शुक्रवार को बॉलीवुड को दो नए स्टार मिलने वाले है। नवोदित हीरो का नाम है अहान पांडे और नवोदित अदाकारा का नाम अनीत पड्डा है और दोनों की पहली फ़िल्म का नाम है “सायरा “…. जो आज दुनियाभर के 2000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज होगी।
फ़िल्म सायरा को लेकर बॉलीवुड में जबरदस्त बज्ज बना हुआ है क्योंकि फ़िल्म का ट्रेलर और गीत पहले ही बेहद पॉपुलर हो चुके है। फ़िल्म की एडवांस बुकिंग को देखकर ऐसा कहा जा रहा है कि बॉलीवुड की पिछले दस साल में बेस्ट डेब्यू फ़िल्म सायरा साबित होगी।
सायरा के अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके है।
ऐसा माना जा रहा है कि ऋतिक रोशन की पहली फ़िल्म कहो ना प्यार वाला जादू सायरा दर्शको के जेहन पर करेगी।
सायरा को यशराज फिल्मस के आदित्य चोपड़ा ने बनाया है और निर्देशन म्यूजिकल ब्लॉक बस्टर फ़िल्में बनाने वाले मोहित सूरी ने किया है। सायरा के हीरो अहान पांडे को आदित्य चोपड़ा ने व्यक्तिगत रूप से ग्रूम किया है, अहान अभिनेता चंकी पांडे के भतीजे है।
मनोज रतन व्यास


