Homeखटाखट स्टोरीBollywood : क्रिकेट के नए सितारे वैभव सूर्यवंशी,क्या अब आजमाएंगे Bollywood में...

Bollywood : क्रिकेट के नए सितारे वैभव सूर्यवंशी,क्या अब आजमाएंगे Bollywood में भी हाथ ! बॉलीवुड में एंट्री का मिल गया हिंट : पढ़े पूरी खबर

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी को चौंकाने वाले युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) इन दिनों सिर्फ क्रिकेट मैदान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि मनोरंजन जगत में भी चर्चा का बड़ा विषय बन चुके हैं। महज 15 साल की उम्र में अपनी प्रतिभा से पहचान बनाने वाले वैभव की तारीफ अब बॉलीवुड के दिग्गज भी खुलकर कर रहे हैं। कुछ समय पहले महानायक Amitabh Bachchan ने उनकी बल्लेबाजी की सराहना की थी, वहीं अब प्रसिद्ध फिल्ममेकर Shekhar Kapur का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, शेखर कपूर ने अपने एक्स अकाउंट पर वैभव सूर्यवंशी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि अगर वैभव इतने बेहतरीन क्रिकेटर नहीं होते, तो वह उन्हें अपनी चर्चित फिल्म ‘मासूम’ में कास्ट करना पसंद करते। शेखर कपूर के इस बयान ने फैंस के बीच नई बहस छेड़ दी है। कई लोगों का कहना है कि वैभव के चेहरे की मासूमियत और आत्मविश्वास उन्हें एक अलग पहचान देता है, जो उन्हें मैदान के साथ-साथ कैमरे के सामने भी खास बना सकता है।

सोशल मीडिया पर यह पोस्ट सामने आते ही फैंस ने वैभव को “क्रिकेट का नया स्टार” और “भविष्य का सुपरस्टार” तक कहना शुरू कर दिया। क्रिकेट की दुनिया में तेजी से उभर रहे इस युवा खिलाड़ी को मिल रही ऐसी प्रतिक्रियाएं यह साफ संकेत दे रही हैं कि वैभव सूर्यवंशी अब सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि नई पीढ़ी के प्रेरणास्रोत बनते जा रहे हैं।

 



ताजा खबर