Homeखटाखट स्टोरीबॉलीवुड : युवा अहान पांडे की पहली फ़िल्म सायरा का फर्स्ट डे...

बॉलीवुड : युवा अहान पांडे की पहली फ़िल्म सायरा का फर्स्ट डे कलेक्शन 21 करोड़ के पार ! मोहित सूरी-आदित्य चोपड़ा ने दिया बॉलीवुड को एक नया युवा सुपरस्टार

आपणी हथाई न्यूज, कल रिलीज हुई मोहित सूरी की फ़िल्म “सायरा ” ने सभी ट्रेड पंडितो और फ़िल्म समीक्षको के अनुमान से परे जाकर जबरदस्त फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।

आदित्य चोपड़ा निर्मित सायरा ने पहले ही दिन 21 करोड़ का बिजनेस किया है, नवोदित अहान और अनीत की फ़िल्म ने पहले ही दिन युथ को अपनी ऒर बेहद आकर्षित किया है।
फ़िल्म के ट्रेलर और गीतों ने जो फ़िल्म की हाइप क्रिएट की थी, उसी कारण फ़िल्म को जबरदस्त ओपनिंग लगी है, शनिवार और इतवार को निर्देशक मोहित सूरी की फ़िल्म कम से कम 50 करोड़ का बिजनेस और करेगी।

 

शुरुआत के तीन दिनों में न्यूकमर्स की फ़िल्म का इतना बड़ा बिजनेस बॉलीवुड में बरसों बाद हुआ है। कार्तिक आर्यन के बाद बॉलीवुड को अहान पांडे के रूप में एक नया युवा सुपरस्टार मिल सकता है, ऐसी संभावना बड़े फ़िल्म क्रिटिक्स व्यक्त कर रहें है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर