


आपणी हथाई न्यूज, अमेरिका और भारत के बीच जारी टैरिफ की लड़ाई के साथ अमेरिका और ब्राजील के बीच भी टैरिफ को लेकर खींचतान जारी है। इस बीच एक वाकया घटित हो गया जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ये कहते नजर आ रहे है ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा उनसे कभी भी टैरिफ के मुद्दो पर बात कर सकते हैं।लेकिन ब्राजील लूला ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस ऑफर को ठुकरा दिया है । अमेरिकी राष्ट्रपति ने ब्राजील पर भी 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया जिससे दोनों देशों के बीच रिश्ते बिगड़ गए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की इस बात का जवाब देते राष्ट्रपति लूला ने कहा कि इससे अच्छा वो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को कॉल कर लेंगे। उन्होंने कहा कि ब्राजील अपने हितों की रक्षा के लिए विश्व व्यापार संगठन (WTO) सहित सभी उपलब्ध संसाधनों और विकल्पों का उपयोग करेगा।
ब्रासीलिया में एक कार्यक्रम में बोलते हुए लूला ने कहा, “2025 में, हम अपने हितों की रक्षा के लिए WTO से लेकर सभी संभावित उपायों का सहारा लेंगे।” ट्रंप ने धमकी दी है कि ब्रिक्स नीतियों का समर्थन करने वाले देशों पर 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा।


