Homeखटाखट स्टोरीBreaking News : सऊदी अरब में बस-डीजल टैंकर की भिड़ंत, 42 भारतीयों...

Breaking News : सऊदी अरब में बस-डीजल टैंकर की भिड़ंत, 42 भारतीयों की मौत

Breaking News आपणी हथाई न्यूज,सऊदी अरब में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 42 भारतीयों की मौत हो गई है। यह हादसा बीती रात लगभग 1:30 बजे हुआ। मक्का से मदीना जा रही बस डीजल से भरे टैंकर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

 

अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस बस में अधिकतर हैदराबाद के थे। हादसे में 42 यात्रियों की मौत की खबर सामने आ रही है,जिनमें 20 महिलाये और 11 बच्चे भी शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार बस में 43 यात्री मौजूद थे जिसमें से सिर्फ एक ही जान बच सकी।

 

 

हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए और उसमें आग लग गई। सऊदी अरब में भारतीय महावाणिज्‍य दूतावास ने एक हेल्‍पलाइन नंबर जारी किया है। टोल फ्री नंबर इस प्रकार है- 8002440003। भारतीय दूतावास ने कहा कि 24 घंटे चलने वाला एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।



ताजा खबर