Homeखटाखट स्टोरीBreaking : अचानक कार में धमाके से फैली सनसनी, पुलिस ने जारी...

Breaking : अचानक कार में धमाके से फैली सनसनी, पुलिस ने जारी किया अलर्ट, बम धमाका या कुछ और ?

basic ad

Breaking आपणी हथाई न्यूज, देश की राजधानी दिल्ली से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार लाल किले के पास मेट्रो स्टेशन 1 के पास पार्किंग में खड़ी एक कार में जोरदार धमाका हुआ है। जिसके बाद यहां सनसनी फैल गई है।धमाके के बाद आसपास खड़ी गाड़ियों और दुकानों के शीशे भी टूटने की जानकारी सामने आ रही है।

 

यह धमाका अब से कुछ देर पहले 18:56 पर होना बताया जा रहा है। जिस समय यह धमाका हुआ उस समय वहां पर काफी भीड़ थी। इस धमाके में 2-3 लोग घायल भी हुए है जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाके के बाद पुलिस ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। वही मौके पर पहुंची दमकल ने अन्य गाड़ियों में लगी आग पर काबू पा लिया है।

धमाका कार में लगी सीएनजी से हुआ या फिर किन्हीं अन्य वजहों से, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है.फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस और फोरेंसिक टीमें मौके पर सीसीटीवी खंगाल रही हैं



ताजा खबर