वित्तमंत्री सीतारमण ने किया बजट -2022 पेश, 20 बिंदुओं में जाने बजट की खास बातें - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, January 14, 2026
Homeखटाखट स्टोरीवित्तमंत्री सीतारमण ने किया बजट -2022 पेश, 20 बिंदुओं में जाने बजट...

वित्तमंत्री सीतारमण ने किया बजट -2022 पेश, 20 बिंदुओं में जाने बजट की खास बातें

- Advertisement -Ads

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन के पटल पर आज देश का बजट 2022 पेश किया। वित्तमंत्री ने बजट पेश कर कहा कि यह बजट अगले 25 वर्षों का ब्लू प्रिंट है। आज पेश हुए बजट में टैक्स स्लैब को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश का मिडिल क्लास टैक्स स्लैब के बदलाव का इंतजार कर रहा था। वित्त मंत्री द्वारा पेश इस बजट में 16 लाख नौकरियां देने का वादा किया गया है। विशेषज्ञ इस बजट को यूपी चुनाव से पहले किसानों को रिझाने वाला बजट बता रहे हैं। बजट पेश होने के बाद सेंसेक्स में भी उछाल नजर आ रहा है।

- Advertisement -Ads

वित्तमंत्री सीतारमण ने क्या-क्या मुख्य ऐलान किए यहां जानिए:

1.इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया।
2. कॉर्पोरेट टैक्स को 18 फीसदी से घटाकर 15 फीसदी किया।
3.डिजिटल करंसी पर 30 फीसदी टैक्स।
4.रत्न और आभूषण पर कस्टम ड्यूटी घटी।
5.नए टैक्स रिफॉर्म लाने की योजना।
6.राज्यों को दिया जाएगा ब्याज मुक्त कर्ज।
7.इसी साल लाई जाएगी डिजिटल करेंसी।
8.रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बढ़ावा।
9.5G की लॉन्चिंग के लिए स्कीम लाई जाएगी।
10. ई-पासपोर्ट इसी साल जारी होंगे।
11. खेती में भी होगा ड्रोन एवं तकनीक का इस्तेमाल।
12.पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख मकान बनाए जाएंगे।
13.डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना होगी।
14.25,000 km तक बढ़ेगी नेशनल हाईवे की लंबाई।
15. ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।
16. सरकारी कर्मचारियों के लिए एनपीएस में छूट 14% की।
17.60 लाख नई नौकरियां सृजित की जाएंगी।
18.LIC के जल्द आईपीओ आने की उम्मीद।
19. अगले 3 साल के भीतर 400 नई पीढ़ी की वंदे मातरम ट्रेन चलेगी।
20. साल 2023 को मोटा अनाज वर्ष घोषित किया गया।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर