



आपणी हथाई न्यूज, जितना बड़े बड़े सेलिब्रिटीज की जिंदगी भर की कमाई नहीं होती, उससे कहीं ज्यादा मुनाफा मुकेश अम्बानी की कम्पनी रिलायंस महज तीन महीने में कमा लेती है।
मोटा भाई की रिलायंस कम्पनी ने इस साल के अप्रैल से जून के तीन महीनो में ही कुल 26 हजार 994 करोड़ का मुनाफा कमाया है, इस हिसाब से रिलायंस का सारे खर्चो को निकालने के बाद एक महीने का नेट प्रॉफिट ही करीब 9000 करोड़ रुपए होता है।
मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा गया कि मुकेश अम्बानी ने पिछले साल अपने छोटे बेटे अनंत अम्बानी की शादी में 5000 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे, अगर यह सच भी है तो मुकेश अम्बानी ने अपनी कम्पनी रिलायंस के 10-15 दिनों का शुद्ध मुनाफे जितना खर्च ही अपने बेटे की शादी में लगाया था, जो उनकी कम्पनी के साइज और लाभ प्रतिशत को देखते हुए कुछ भी नहीं है।
अप्रैल से जून 2025 के बीच रिलायंस की कुल कमाई 2 लाख 63 हजार 779 करोड़ रही है। अभी तो इस वित्त वर्ष के 9 महीने के आंकड़े आने बाकी है, सोचिए और अनुमान लगाए कि मुकेश अम्बानी का साल भर का शुद्ध लाभ ही बड़ी बड़ी कम्पनियों के कुल मार्केट कैप से ज्यादा होता है।
मनोज रतन व्यास


