Homeखटाखट स्टोरीबिजनेस न्यूज : IPO में निवेश करने वालों के लिये आई ये...

बिजनेस न्यूज : IPO में निवेश करने वालों के लिये आई ये खबर, SEBI के नए नियमों से झटका ! 21 अगस्त तक…

आपणी हथाई न्यूज, IPO NEWS, शेयर बाजार में आईपीओ में निवेश कर फायदा कमाने वालों के लिए ये बहुत जरूरी खबर है। भारतीय बाजार नियामक संस्था (SEBI) अब बड़े निवेशकों का हिस्सा घटाकर और संस्थागत निवेशकों जैसे कि एफआईआई-डीआईआई,म्युचुअल फंड,बीमा कंपनियों का हिस्सा बढ़ाने की योजना बना रहा है।

ब्लूमबर्ग के डेटा बताते है की 2024 में आईपीओ से 22 बिलियन यानि के करीब 1.83 लाख करोड़ रुपए जुटाए गए जो कि अब तक का सबसे बड़ा साल है। वही 2025 में भी जुलाई तक आईपीओ से 8 से 9 मिलियन तक आ चुके हैं। लेकिन रिटेल निवेश की भागीदारी की बात करें तो यह आंकड़ा काफी कम नजर आया है । हुंडई मोटर इंडिया के 27000 करोड़ के आईपीओ में डिटेल का कोटा सिर्फ 40% तक ही भरा है वही हेक्सवर के 8000 करोड़ आईपीओ में सिर्फ 10% रिटेल सब्सक्रिप्शन हुआ है ।

सेबी की आगे की योजना

सेबी एंकर इन्वेस्टर फ्रेमवर्क को भी विस्तार देने जा रहा है। सेबी अब म्युचुअल फंड्स के अलावा पेंशन फंड्स और बीमा कंपनियां भी एंकर निवेशक बन सकेंगे। अब तक एंकर निवेश के लिए 30% रिज़र्व था, जो अब बढ़कर 40% हो सकता है। जिसमें एक तिहाई हिस्सा म्युचुअल फंड्स को, 7% हिस्सा बीमा कंपनियों और पेंशन फंड्स के लिए रिजर्व होगा ।अगर बीमा या पेंशन फंड्स का कोटा पूरा नहीं भरता है, तो बचा हुआ हिस्सा म्युचुअल फंड्स को जाएगा।

आईपीओ निवेशकों के लिए क्यों जरूरी है यह खबर

आईपीओ में निवेश करने वाले लोगों को आईपीओ में शेयर मिलने की संभावना काम हो सकती है ।खासकर हाई डिमांड वाली आईपीओ में, क्योंकि अब बड़े संस्थागत निवेशक ज्यादा हावी रहेंगे। इससे शेयर बाजार की कीमत और ग्रे मार्केट प्रीमियम पर भी असर पड़ेगा। म्युचुअल फंड ,बीमा कंपनियों को बढ़ा हुआ रोल मिलेगा। जिससे आईपीओ में स्थिरता तो बढ़ेगी लेकिन रिटेल की भूमिका घटेगी।

भारतीय बाजार नियामक संस्था ने इस प्रस्ताव पर 21 अगस्त तक सार्वजनिक एक राय मांगी है। जिसके बाद इसे लागू किया जा सकता है अगर आप आईपीओ में रिटेल के तौर पर हिस्सा लेते हैं ,तो आपको आगे कड़ा मुकाबला करना होगा और सीमित कोटे के चलते आईपीओ लगना और मुश्किल साबित हो सकता है।



ताजा खबर