

आपणी हथाई न्यूज, भारत की अग्रणी ऑटोमोबाइल कम्पनी मारुति सुजुकी की पहली ई कार का कल उदघाटन गुजरात में प्रधानमंत्री मोदी ने किया। मारुति सुजुकी की पहली ई कार का नाम मारुति ई वितारा है। यह एक SUV कार है, जिसे गुजरात के अहमदाबाद के समीप स्थित 640 एकड़ में फैले हंसलपुर प्लांट में बनाया जाएगा।
गुजरात के इस मारुति प्लांट में सालाना साढ़े सात लाख क़ारे बनाई जा सकेगी। मारुति ई वितारा को दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में निर्यात किया जाएगा। इसी दशक के आखिर तक गुजरात के मारुति प्लांट में वार्षिक 40 लाख कार बनाने का लक्ष्य मारुति ने रखा है।
गाड़ी अगले माह लॉन्च होगी, एक बार चार्ज करने पर 500 किमी तक चल सकेगी, शुरुआती क़ीमत 20 से 22 लाख रुपए तक हो सकती है।
मनोज रतन व्यास


