Homeखटाखट स्टोरीGST Impact : नवरात्रा में दिखने लगा है GST दरों में...

GST Impact : नवरात्रा में दिखने लगा है GST दरों में कमी का असर, मारुति सुजुकी कारों में बुकिंग का ट्रेंड देख हर कोई हैरत में

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, नवरात्र के पहले ही दिन GST दरों में कमी का बहुत बड़ा असर कारों की बिक्री में देखने को मिला है। भारत की लीडिंग ऑटोमोबाईल कम्पनी मारुति सुजुकी के मार्केटिंग हेड पार्थो मुखर्जी के अनुसार कस्टमर्स का ऐसा रुझान उन्होंने पिछले 35 सालों में नहीं देखा है।

 

मारुति ने आज नवरात्रि के पहले ही दिन 25 हजार से ज्यादा कार की डिलीवरी की है। आज मारुति के विभिन्न शो रूम में 80 हजार से ज्यादा कस्टमर ने पूछताछ की। कल से डिलीवरी संख्या 30 हजार को पार कर सकती है।
मारुति सुजुकी को GST दरो में कमी के बाद से 75 हजार कार की बुकिंग आई है।

 

हर दिन 15 हजार कार की बुकिंग हो रही है जो आम दिनों से 50 फीसदी से भी ज्यादा है।
छोटी कारों के प्रति कस्टमर का क्रेज ज्यादा है, इनकी बुकिंग एवरेज बुकिंग स्पीड से 50 फीसदी ज्यादा दर्ज की गईं है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर