Homeखटाखट स्टोरीदेश : सीजेआई रमना ने अपने उत्तराधिकारी का नाम किया प्रस्तावित,इसी महीने...

देश : सीजेआई रमना ने अपने उत्तराधिकारी का नाम किया प्रस्तावित,इसी महीने देश को मिलेगा 49वां मुख्य न्यायाधीश

basic ad

आपणी हथाई न्यूज,भारत की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एन वी रमना इसी महीने 26 अगस्त को रिटायर हो रहे है। रिटायर होने से पूर्व जस्टिस रमना ने अपना उत्तराधिकारी प्रस्तावित कर दिया है। न्यायाधीश रमना ने जस्टिस यू यू ललित को भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में चुना है। जस्टिस ललित भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश हो सकते है। जस्टिस रमना की पसन्द पर अगर भारत का कानून मंत्रालय अपनी मोहर लगाता है तो जस्टिस ललित ही न्यायाधीश रमना के बाद शपथ लेंगे,फिलहाल देश के कानून मंत्री किरण रिजिजू की प्रतिक्रिया का इंतजार है। रिजिजू द्वारा ग्रीन सिग्नल मिलते ही जस्टिस ललित ही देश के अगले सी जे आई होंगे।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर