कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा का इंतज़ार होगा खत्म..विज्ञप्ति और पेपर की समयसीमा हुई तय... - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, February 17, 2026
Homeखटाखट स्टोरीकम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा का इंतज़ार होगा खत्म..विज्ञप्ति और पेपर की समयसीमा...

कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा का इंतज़ार होगा खत्म..विज्ञप्ति और पेपर की समयसीमा हुई तय…

- Advertisement -Ads

कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती प्रक्रिया आखिरकार इसी हफ्ते से शुरू होने की पूरी सम्भावना बन गई है। कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा का इंतज़ार लाखो बेरोजगार काफी वक्त से कर रहे है। राजस्थान का कर्मचारी चयन बोर्ड इस परीक्षा को कंडक्ट करवाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारी चयन बोर्ड ने कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन तैयार कर लिया है और अब विज्ञप्ति किसी भी वक्त जारी होने की पूरी उम्मीद है। गहलोत सरकार ने कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती के लिए कुल 10157 पद मंजूर किए है। परीक्षा मई या जून में होने की सम्भावना है। कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा 2 घण्टे की होगी,100 अंकों का पेपर होगा और 100 ही प्रश्न पेपर में आएंगे। पेपर में गलत जवाब देने पर एक तिहाई अंक काटा जाएगा। कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा के लिए 295 पद वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक के लिए आरक्षित किए गए है बाकी 9862 पदों पर बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशकों की भर्ती होगी।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर