Homeखटाखट स्टोरीदेश : पहलगाम आतंकी हमले के बाद सऊदी अरब का दौरा बीच...

देश : पहलगाम आतंकी हमले के बाद सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़ PM मोदी की दिल्ली एयरपोर्ट पर मीटिंग ,अमित शाह आज पहलगाम का दौरा करेंगे

basic ad

आपणी हथाई न्यूज,सऊदी अरब का दौरा बीच में ही ख़त्म कर आज सुबह भारत लौटे प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर ही NSA अजीत डोवाल, विदेश मंत्री एस जय शंकर और विदेश सचिव के साथ एक मीटिंग की है। आज सुबह 11 बजे के करीब CCS की बैठक होने की भी खबर है।

देश के गृहमंत्री अमित शाह कश्मीर में ही है, शाह आज पहलगाम का दौरा कर सकते है, जहां कल आतंकियों ने 26 टूरिस्ट की निर्मम हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि कई दौर की रेकी के बाद कल कुल 6 आतंकियों ने कश्मीर घूमने आए पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि नृशन्स हत्या में शामिल किसी भी आतंकी को बक्शा नहीं जाएगा। कल की घटना के बाद से ही पहलगाम में सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया है,हेलीकाप्टर और ड्रोन की मदद से आतंकवादियों की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर