Homeखटाखट स्टोरीदेश-दुनिया: अजब गजब पाकिस्तान,इमरान खान के घर में हो रहे काले जादू...

देश-दुनिया: अजब गजब पाकिस्तान,इमरान खान के घर में हो रहे काले जादू के कारण इस्लामाबाद में फैली बदबू,इमरान की कुर्सी जानी तय

आपणी हथाई न्यूज़, कल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बड़ी रैली कर साफ कर दिया कि वे इस्तीफा नही देंगे और अंत तक पाकिस्तान की विपक्षी पार्टियों से लड़ेंगे। इमरान खान ने कहा कि जो उनके सहयोगी उन्हें छोड़कर गए है, वे उन्हें कभी माफ नही करेंगे। हकीकत में तो इमरान खान की कुर्सी कभी भी जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इमरान खान का जाना तय है क्योंकि इमरान खान के पास पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में जादुई आंकड़ा 172 नहीं है। इस बीच पाकिस्तान की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग( नवाज) के बड़े नेता शाहबाज शरीफ ने सार्वजनिक आरोप लगाते हुए कहा है कि अब इमरान खान खुद को सत्ता में बनाएं रखने के लिए जादू-टोनो की मदद ले रहे है। शरीफ ने कहा कि इमरान की तीसरी पत्नी बुशरा इमरान के इस्लामाबाद वाले घर में काला जादू करने के लिए जिंदा मुर्गों को जला रही है। शरीफ ने कहा कि इमरान के घर में बड़ी मात्रा में कच्चे मांस को जलाकर टोने टोटके कर इमरान खान को बचाने की नाकाम कोशिश हो रही है।शरीफ ने कहा कि इमरान खान के घर में हो रहे काले जादू के कारण पूरे इस्लामाबाद में बदबू फैल गई है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर