देश :मोदी पर टिप्पणी कर फंसे फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग, विवाद बढ़ने से पूर्व ही आज मांग ली माफ़ी - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, February 17, 2026
Homeखटाखट स्टोरीदेश :मोदी पर टिप्पणी कर फंसे फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग, विवाद बढ़ने...

देश :मोदी पर टिप्पणी कर फंसे फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग, विवाद बढ़ने से पूर्व ही आज मांग ली माफ़ी

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, मेटा कम्पनी (फेसबुक ) के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग के विवादित बयान पर मेटा इंडिया के वाइस प्रेजिडेंट शिवनाथ ठुकराल ने आज माफ़ी मांग ली है। ठुकराल ने कहा यह एक लापरवाही थी और हम लापरवाही के लिए माफ़ी मांगते है, मेटा कम्पनी के लिए भारत एक अहम देश है। ध्यान रहें मेटा भारत में जल्द अपना डेटा सेंटर खोलने जा रही है।

- Advertisement -Ads

माफ़ी जुकरबर्ग के उस बयान पर मांगी गई है कि जिसमें मेटा के मालिक मार्क ने कहा था कि कोरोना के बाद हुए चुनावों में भारत समेत कई देशों की सरकारें गिर गई, जबकि भारत में तो मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने है। जुकरबर्ग के बयान पर भाजपा सांसद और संसद की IT समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे ने मेटा से माफ़ी मांगने की बात कही थी, अन्यथा मानहानि केस करने की धमकी दी गई थी।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर