देश : भारतीय नौसेना ने अरब सागर में 35 समुद्री लुटेरों से करवाया आत्मसमपर्ण : पढें खास खबर - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, January 22, 2026
Homeखटाखट स्टोरीदेश : भारतीय नौसेना ने अरब सागर में 35 समुद्री लुटेरों से...

देश : भारतीय नौसेना ने अरब सागर में 35 समुद्री लुटेरों से करवाया आत्मसमपर्ण : पढें खास खबर

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, भारत की नौसेना ने अरब सागर में सोमालिया के 35 समुद्री लुटेरों को समुद्र में घेरने के बाद आत्मसमपर्ण करने पर मजबूर करने में कामयाब रहा ।
मिली जानकारी के अनुसार 40 घण्टे तक इस ऑपरेशन के बाद हाइजेक हुए एमवी रुएन जहाज के चालक दल के 17 सदस्यों को सकुशल बचा लिया गया है।

- Advertisement -Ads

भारतीय नौसेना के स्पोक पर्सन के आधिकारिक ट्वीट में बताया गया कि आईएनएस कोलकाता ने भारत के तट से लगभग 2600 किलोमीटर (1400 नॉटिकल मील) दूर समुद्री लुटेरों के जहाज रुएन को रोका,इस अभियान में आईएनएस कोलकाता के साथ आईएनएस सुभद्रा और HALE आरपीए पी81 समुद्री गश्त विमान का भी सहयोग मिला। भारतीय नौसेना के मार्कोस कमांडो के जवान जहाज पर उतरे और डकैतों के जहाज को रुकने के लिए मजबूर किया।

 

जहाज की तलाशी में अवैध हथियार,गोला बारूद और अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों को साफ कर दिया गया। अभियान शुरू करने से पहले नौसेना ने बंधक बनाए गए लोगो को छोड़ने और सरेंडर करने का कहा गया था।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर