देश: केजरीवाल ने दी हरभजन,राघव सहित इन चेहरों को राज्यसभा टिकट, सबसे कम उम्र के... - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, January 14, 2026
Homeखटाखट स्टोरीदेश: केजरीवाल ने दी हरभजन,राघव सहित इन चेहरों को राज्यसभा टिकट, सबसे...

देश: केजरीवाल ने दी हरभजन,राघव सहित इन चेहरों को राज्यसभा टिकट, सबसे कम उम्र के…

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज़, अगले महीने देश के 6 राज्यों की 13 राज्यसभा सीट खाली होने वाली है, इनमें से 5 सीट पंजाब की है। पंजाब में राज्यसभा की कुल 7 सीट है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के 5 सांसद राज्यसभा में जाने तय है, क्योंकि आप के पास 117 में से 92 विधायक है। आम आदमी पार्टी ने 33 साल के युवा चेहरे राघव चड्ढा को अपना राज्य सभा उम्मीदवार बनाया है। राघव 33 साल की उम्र में राज्यसभा जाने वाले सबसे कम उम्र के सांसद होंगे। राघव दिल्ली से आप विधायक है। पेशे से सीए राघव पंजाब में आप के सह प्रभारी थे। राघव के अलावा आप ने पूर्व टेस्ट क्रिकेटर हरभजन सिंह को भी राज्यसभा टिकट दिया है। अरविंद केजरीवाल ने आईआईटी प्रोफेसर डॉ संजीव पाठक को भी राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। पाठक केजरीवाल के लिए चुनावी स्ट्रेटजी बनाते रहे है। आप ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल को भी देश के उच्च सदन भेजने का निर्णय लिया है।आप के पांचवे राज्यसभा सांसद का नाम संजीव अरोड़ा है,अरोड़ा कृष्णा ब्रेस्ट कैंसर केयर चैरिटेबल ट्रस्ट के फाउंडर है। केजरीवाल ने राज्यसभा में खिलाड़ी,सीए,समाजसेवी,शिक्षाविद और चुनावी रणनीतिकार को राज्यसभा में भेजने का फैसला किया है।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर