देश: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, January 20, 2026
Homeखटाखट स्टोरीदेश: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से...

देश: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज़, पंजाब में नवनियुक्त मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। हाल ही में पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की तरफ से भगवंत मान को मुख्यमंत्री चेहरा बनाया गया जिसके बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी को बंपर जीत मिली और भगवंत मान को पंजाब का मुख्यमंत्री चुना गया। मुख्यमंत्री बनने के बाद आज भगवंत मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे जहां उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।

- Advertisement -Ads

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हमें राष्ट्रीय सुरक्षा बनाए रखने के लिए केंद्र के समर्थन की जरूरत है। पंजाब की आर्थिक स्थिति बदहाल है। हमने राज्य की वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए 2 साल के लिए प्रति वर्ष 50 हजार करोड़ रुपए के पैकेज की मांग की है ।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर