Homeखटाखट स्टोरीCricket Breaking : विवाद के बाद अब बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर नही खेलेंगे...

Cricket Breaking : विवाद के बाद अब बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर नही खेलेंगे आईपीएल, BCCI ने किया कन्फर्म

क्रिकेट आपणी हथाई न्यूज,भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आईपीएल 2026 में बांग्लादेशी क्रिकेटर को आईपीएल में खेलने को लेकर उठे सवाल के बाद अब कोलकाता नाइट राइडर्स से बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ मुस्तफ़िज़ुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज़ करने को कहा है।

बोर्ड सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने न्यूजी एजेंसी ANI से इसकी पुष्टि की है । बताया जा रहा है कि बीसीसीआई ने केकेआर को बता दिया है कि वो मुस्तफ़िज़ुर रहमान को टीम से बाहर कर दें यानी अब मुस्तफ़िज़ुर रहमान आईपीएल 2026 का हिस्सा नहीं होंगे।

क्या है विवाद की वजह?
कुछ दिन पहले बांग्लादेश में 2 हिंदू युवकों की मॉब लिंचिंग हुई थी।बर्बरता के साथ दोनों की हत्या की गई।इसके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए, जिसने भारतीय लोगों के गुस्से को बढ़ा दिया।बवाल बढ़ता गया और फिर सोशल मीडिया पर कुछ लोग मांग उठाने लगे कि जब बांग्लादेश में हिन्दुओं के साथ ऐसा हो रहा है तो फिर उनके खिलाड़ी भारत में आकर इतनी बड़ी रकम पाकर कैसे खेल सकते हैं। बांग्लादेश के खिलाड़ियों को IPL से बैन करने की मांग उठने लगी। विवाद और बढ़ गया जब शाहरुख खान को धर्माचार्य देवकीनंदन ठाकुर ने भारत और हिन्दू विरोधी बताया तो वही बीजेपी नेता संगीत सोम ने शाहरुख को गद्दार तक कह दिया। इसके बाद ये विवाद और बढ़ता गया। अब इस बीच मुस्तफिजुर को आईपीएल से हटाने की खबर सामने आई है।



ताजा खबर