Homeखटाखट स्टोरीक्रिकेट : जो उपलब्धि किंग कोहली ने पाई है वो आज तक...

क्रिकेट : जो उपलब्धि किंग कोहली ने पाई है वो आज तक किसी क्रिकेटर को नसीब नहीं हुई ! सचिन तेंदुलकर भी रह गए पीछे विराट के इस अनोखे अचीवमेंट से

आपणी हथाई न्यूज, विराट कोहली टेस्ट और टी टवेंटी क्रिकेट से रिटायर होने के बाद भी क्रिकेट के सबसे बड़े ब्रांड बने हुए है और इस बात की पुष्टि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा हाल में जारी की नई रेटिंग टेबल ने कर दी है।
विराट कोहली को नई अपडेटेड ICC रेटिंग में टेस्ट -वन डे और टी टवेंटी क्रिकेट फॉर्मेट में 900 प्लस पॉइंट्स दिए गए है, जो आज तक किसी क्रिकेटर को नहीं मिले है।

 

यहां तक कि सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 900 प्लस पॉइंट्स नहीं मिले है।विराट को टी टवेंटी में 909,विराट टेस्ट में 937 और वन डे में 909 पॉइंट्स अतीत में पहले ही हासिल कर चुके है।कोहली अब सिर्फ वन डे इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। विराट के इंटरनेशनल क्रिकेट में 82 शतक है जो सचिन तेंदुलकर के 100 शतक के बाद सर्वाधिक है। विराट 2018 में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर वन पहले भी रह चुके है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर