Homeखटाखट स्टोरीGST 2.0 का असर : टू व्हीलर से लेकर फोर व्हीलर कम्पनियों...

GST 2.0 का असर : टू व्हीलर से लेकर फोर व्हीलर कम्पनियों ने घटाएं दाम, Tata-Toyota से लेकर Maruti-Mercedes के दाम तगड़े गिरे

आपणी हथाई न्यूज, त्योहारी सीजन से ठीक पहले भारत सरकार ने जीएसटी श्रेणी में कटौती करने के बाद अब कार कंपनियों और बाइक कम्पनियों ने दामों में कटौती कर दी है । वही कुछ कंपनियों ने त्योहारी सीजन को देखते हुए ग्राहकों को लुभावने ऑफर भी दिए है। आइये जानते है किस-किस कम्पनियों की कार की कीमतों में तगड़े दाम गिरे है।

 

1.टाटा मोटर्स (Tata Motors)
टाटा मोटर्स ने पैसेंजर और कमर्शियल दोनों व्हीकल्स पर दाम घटाए हैं। नेक्सन अब 1.55 लाख सस्ती हो गई है और सफारी पर 1.45 लाख की कटौती हुई है।वहीं कमर्शियल वाहनों में हेवी CV अब 2.8-4.65 लाख, बस और वैन 1.2-4.35 लाख और पिकअप 30 हजार से 1.10 लाख रुपये तक सस्ते हो गए हैं। नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी।

2.महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra)
महिंद्रा ने 6 सितंबर को अपने पैसेंजर व्हीकल्स के दाम घटाने का ऐलान किया। अब बोलेरो पर 1.27 लाख, स्कार्पियो पर 1.45 लाख, थार roxx पर 1.33 लाख और XUV700 पर 1.43 लाख रुपये की कटौती हुई है। कंपनी का कहना है कि उसके कुल सेल्स वॉल्यूम का 60% हिस्सा अब कम GST स्लैब में आ गया है।

3.मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी गाड़ियों आल्टो K10, वेगनर, स्विफ्ट और एर्टिगा सहित कई मॉडल्स पर 40 हजार से 2.25 लाख रुपये तक की कटौती की है।वहीं टू-व्हीलर कंपनियां बजाज, हीरो और टीवीएस ने भी ग्राहकों को फायदा पहुंचाते हुए दाम घटा दिए हैं।

4.स्कोडा इंडिया (Skoda Auto India)
Skoda ने GST कटौती के साथ लिमिटेड-पीरियड ऑफर भी दिया है। Kushaq पर 66 हजार, Slavia पर 63 हजार और Kodiaq पर 3.3 लाख रुपये तक की राहत दी जा रही है। हालांकि ये ऑफर 21 सितंबर तक ही मान्य है।

5.ऑडी इंडिया (Audi India)
Audi ने अपनी गाड़ियों पर 2.6 लाख से 7.8 लाख रुपये तक की कटौती की है। Q3 पर 3.07 लाख, A4 पर 2.64 लाख, A6 पर 3.64 लाख, Q5 पर 4.55 लाख, Q7 पर 6.15 लाख और फ्लैगशिप Q8 पर 7.8 लाख रुपये तक की राहत दी गई है।

6.मर्सिडीज बेंज(Mercedes-Benz)
मर्सेडीज़ (Mercedes) ने अपने मॉडल्स पर 2.6 लाख से 11 लाख रुपये तक दाम घटा दिए हैं। A200d अब 2.6 लाख, E-Class LWB 6 लाख, S450 11 लाख और GLE 450 SUV 8 लाख रुपये सस्ती हो गई है।

7.निसान मोटर इंडिया (Nissan Motor India)
निसान (Nissan) ने अपनी लोकप्रिय Magnite SUV पर 1 लाख रुपये तक की कटौती की है। बेस मॉडल Visia MT अब 6 लाख रुपये से कम में मिलेगा। वहीं टॉप मॉडल Tekna+ CVT में भी 1 लाख रुपये से ज्यादा की राहत दी गई है।

8.रेनो इंडिया (Renault India)
रीनॉल्ट (Renault) ने भी अपनी गाड़ियों पर कटौती का ऐलान किया है। क्विड (Kwid) अब 4.29 लाख रुपये से शुरू होगी। ट्राइबर (Triber) पर 78 हजार रुपये और Kiger के टॉप ट्रिम पर करीब 96 हजार रुपये तक की राहत दी गई है। नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी।

9.हुंडई इंडिया (Hyundai Motor India)
Hyundai ने अपनी गाड़ियों के दाम 2.40 लाख रुपये तक घटाए हैं।Tucson पर सबसे ज्यादा 2.40 लाख, Venue पर 1.23 लाख, i20 पर 98 हजार और Alcazar पर 75 हजार रुपये की कटौती की गई है। कंपनी का कहना है कि उसकी करीब 60% गाड़ियां अब 18% वाले GST स्लैब में आ गई हैं।

10.टोयोटा किर्लोस्कर (Toyota Kirloskar Motor)
Toyota ने Fortuner को 3.49 लाख, Legender को 3.34 लाख, Hilux को 2.52 लाख और Vellfire को 2.78 लाख रुपये सस्ता कर दिया है। वहीं इनोवा क्रिस्टा (Innova Crysta) पर 1.8 लाख और Hycross पर 1.15 लाख रुपये की राहत मिलेगी। नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी।



ताजा खबर