फ़िल्म जगत: "द कश्मीर फाइल्स" ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका... फ़िल्म के बिजनेस में हुई 325 फीसदी की ग्रोथ.... - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, February 17, 2026
Homeखटाखट स्टोरीफ़िल्म जगत: "द कश्मीर फाइल्स" ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका... फ़िल्म...

फ़िल्म जगत: “द कश्मीर फाइल्स” ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका… फ़िल्म के बिजनेस में हुई 325 फीसदी की ग्रोथ….

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज़, कश्मीरी पंडितों के पलायन और नरसंहार पर बनी फिल्म “द कश्मीर फाइल्स” ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म “द कश्मीर फाइल्स ने वीकेंड में करीब सवा 27 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फ़िल्म का बिजनेस हर दिन गुणात्मक रूप से बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को पहले दिन फ़िल्म का कारोबार करीब सवा 4 करोड़ रुपये था,शनिवार को बिजनेस दुगुने से ज्यादा होकर करीब नौ करोड़ के आसपास रहा और कल रविवार को तो फ़िल्म ने करीब 15 करोड़ का धंधा किया। फ़िल्म “द कश्मीर फाइल्स” ने रिलीज के तीसरे दिन 325 प्रतिशत की ग्रोथ रजिस्टर की। फ़िल्म पहले ही हफ्ते में 70 करोड़ से भी ज्यादा का व्यापार कर सकती है। कश्मीर फाइल्स में अभिनेता अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार,पल्लवी जोशी की अहम भूमिकाएं है।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर