फ़िल्म जगत: आज "RRR" करेगी 300 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन? राजामौली के भौकाल के आगे हॉलीवुड भी हुआ बौना - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, January 14, 2026
Homeखटाखट स्टोरीफ़िल्म जगत: आज "RRR" करेगी 300 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन? राजामौली के...

फ़िल्म जगत: आज “RRR” करेगी 300 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन? राजामौली के भौकाल के आगे हॉलीवुड भी हुआ बौना

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज़, इस शुक्रवार को रिलीज हुई एस एस राजामौली की फ़िल्म “RRR” ने भारतीय सिने इतिहास के हर रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। जूनियर एनटीआर,राम चरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट अभिनीत इस फ़िल्म ने वर्ल्ड वाइड करीब 260 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। फ़िल्म ने भारत के बाहर विदेश में करीब 78 करोड़ का बिजनेस किया है, सिर्फ तमिलनाडु में ही फ़िल्म ने 120 करोड़ का व्यापार किया है। फ़िल्म के हिंदी वर्जन ने भी 25 करोड़ का धंधा किया है। राजामौली की “RRR” ने उनकी फिल्म बाहुबली 2 के रिकॉर्ड को तोड़ा है। बाहुबली 2 ने रिलीज के पहले दिन 220 करोड़ का धंधा किया था। 550 करोड़ के बड़े बजट में बनी “RRR” रिलीज से पहले ही 800 करोड़ रुपये विभिन्न राइट्स बेचकर कमा चुकी है। ट्रेड जानकारों के अनुसार फ़िल्म पहले ही हफ्ते में 1000 करोड़ का धंधा कर सकती है। शुरुआती तीन दिन में ही फ़िल्म 500 करोड़ का बिजनेस पार कर सकती है।कल शनिवार को फ़िल्म के बिजनेस में 30 प्रतिशत का जम्प लिया और आज रविवार को फ़िल्म वर्ल्ड वाइड 300 करोड़ का व्यापार कर सकती है। राजामौली के भौकाल के आगे बॉलीवुड का कोई निर्देशक और एक्टर आसपास भी नहीं है। सनद रहे राजामौली की अब तक रिलीज हुई सभी 10 फिल्में ब्लॉकबस्टर रही है। फ़िल्म “RRR” का क्रेज इस प्रकार हुआ है कि हॉलीवुड फ़िल्म बैटमैन भी पीछे छूट गई है। आस्ट्रेलिया में RRR ने बैटमैन को भी बौना साबित कर दिया है।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर