स्पोर्ट्स : भारत न्यूज़ीलैंड के बीच पहला टी 20 मुकाबला आज से,गिल,राहुल और वर्मा नही होंगें - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Monday, February 16, 2026
Homeखटाखट स्टोरीस्पोर्ट्स : भारत न्यूज़ीलैंड के बीच पहला टी 20 मुकाबला आज से,गिल,राहुल...

स्पोर्ट्स : भारत न्यूज़ीलैंड के बीच पहला टी 20 मुकाबला आज से,गिल,राहुल और वर्मा नही होंगें

- Advertisement -Ads

स्पोर्ट्स आपणी हथाई न्यूज, भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार से पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हो रही है। भारत की नजर वनडे सीरीज में मिली हार का बदला चुकता करके अगले महीने घरेलू धरती पर होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अपनी तैयारियों को पुख्ता अंजाम देने पर होगी। भारतीय टीम कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में खेलने उतरेगी जो खुद फॉर्म हासिल करने की कोशिश में होंगे।

- Advertisement -Ads

 

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में जो भारतीय टीम मैदान पर उतरेगी वो काफी अलग होगी। वनडे कप्तान शुभमन गिल इस टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे तो वहीं केएल राहुल भी मैदान पर नजर नहीं आएंगे। हां, श्रेयस अय्यर जिन्हें पहले तीन टी20 मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है वो प्लेइंग इलेवन में नजर आ सकते हैं क्योंकि तिलक वर्मा फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि कीवी टीम काफी मजबूत नजर आ रही है और उन्होंने वनडे में ये साबित भी किया है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 21 जनवरी यानी बुधवार से होगी जबकि इस सीरीज का दूसरा मैच 23 जनवरी को खेला जाएगा। इसके बाद इस सीरीज का तीसरा मैच 25 जनवरी को खेला जाएगा जबकि चौथा मैच 28 जनवरी को खेला जाएगा। इस टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जनवरी को खेला जाएगा। ये सभी टी20 मुकाबले भारतीय समय के मुताबिक शाम 7.00 बजे से होगा।

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (पहले तीन मैच), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, इशान किशन (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर