
आपणी हथाई न्यूज, संसद के मानसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर हो रही पक्ष और विपक्ष की लम्बी चर्चा में कल शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन को करीब डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक सम्बोधित किया।
मोदी ने इसी चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी के उठाए सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि दुनिया के किसी भी नेता ने भारत को ऑपरेशन रोकने के लिए नहीं कहा था।
राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा था कि अगर मोदी में दम है तो सदन के पटल पर यह बोल दें कि जो दावे सीजफ़ायर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प कर रहें है वह झूठ है। मोदी ने यह भी कहा कि हमें दुनिया के देश का समर्थन मिला लेकिन यह दुर्भाग्य है कि मेरे देश के वीरों के पराक्रम को कांग्रेस का समर्थन नहीं मिला।
मोदी ने हालांकि ट्रम्प का नाम तो नहीं लिया लेकिन यह कहकर पूरे विपक्ष को जवाब दें दिया है कि मोदी सरकार ने किसी देश या देश के राष्ट्रपति या ट्रेड डील के कारण सीजफायर नहीं किया था। मोदी ने कहा कि हमनें सीजफ़ायर पाकिस्तान की इस गुहार पर किया था कि वह अब और मार भारतीय सेना की नहीं झेल सकता है।
मनोज रतन व्यास


