Homeखटाखट स्टोरीबड़ी खबर : मोदी के दोस्त जापानी पूर्व पीएम पर जानलेवा हमला,भाषण...

बड़ी खबर : मोदी के दोस्त जापानी पूर्व पीएम पर जानलेवा हमला,भाषण दे रहे शिंजो आबे पर दागी गई गोलियां

आपणी हथाई न्यूज,जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे(67) को जापान में एक हमलावर ने दो गोली मार दी। आबे पर हमला जापान के नारा शहर में आज सुबह हुआ है।आबे उस समय एक सभा को सम्बोधित कर रहे थे। खून से सने आबे को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया है,जहाँ वे बिल्कुल भी रेस्पॉन्स नही कर रहे है। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। हमले का मकसद अब तक सामने नही आया है। आबे और भारत के प्रधानमंत्री मोदी की बॉन्डिंग ने दुनियाभर में काफी सुर्खियां बटोरी थी। आबे ने जब प्रधानमंत्री पद छोड़ा था तब भी मोदी ने आबे के योगदान को सार्वजनिक रूप से सराहा था। आबे जापानी इतिहास में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे है। आबे 2006 से 2007 और फिर 2012 से 2020 तक जापान के प्रधानमंत्री रहे है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर