


आपणी हथाई न्यूज,पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) मोहम्मद मुस्तफा और पंजाब की पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पंचकूला पुलिस ने मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी रजिया सुल्ताना, बेटी और पुत्रवधू समेत परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ हत्या और आपराधिक षड्यंत्र रचने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।
यह एफआईआर अकील के एक पड़ोसी, शमसुद्दीन की शिकायत पर दर्ज की गई है, जिसने पुलिस कमिश्नर को शिकायत सौंपी थी। शिकायत में गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिसमें कहा गया है कि अकील की पत्नी और उनके पिता मोहम्मद मुस्तफा के बीच अवैध संबंध थे, और इस षड्यंत्र में पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना भी शामिल थीं।
मौत से पहले का वीडियो बना आधार
पंचकूला मनसा देवी पुलिस थाने में यह मामला 16 अक्टूबर की देर रात अकील अख्तर (35) की मौत के बाद सामने आए एक वीडियो के आधार पर दर्ज किया गया है। परिवार ने शुरू में बताया था कि अकील की मौत दवाइयों की ओवरडोज के कारण हुई है।


