पारंपरिक गीतों के साथ बालिकाओं ने दी गणगौर को विदाई, मेला स्थल पर रही... - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, February 17, 2026
Homeखटाखट स्टोरीपारंपरिक गीतों के साथ बालिकाओं ने दी गणगौर को विदाई, मेला स्थल...

पारंपरिक गीतों के साथ बालिकाओं ने दी गणगौर को विदाई, मेला स्थल पर रही…

- Advertisement -Ads

बीकानेर शहर में आज गणगौर की विदाई के साथ ही पंद्रह दिन चलने वाला गणगौर पर्व का समापन हो गया। बीकानेर के जस्सूसर गेट सहित कई जगहों पर गणगौर का मेला भरा गया जहां महिलाओ एवं बालिकाओ ने गणगौर को विदाई दी। गणगौर विसर्जन स्थल पर महिलाएं एवं बालिकाएं समूह में गाजे बाजे के साथ पहुंची और गणगौर विसर्जन किया।

- Advertisement -Ads

गौरतलब है कि धुलंडी के दिन से ही बीकानेर मे होलिका दहन
की राख से गणगौर निर्माण कर उसका बालिकाओं द्वारा रंग बिरंगी गुलाल एवं चित्रकारी से 15 दिन पूजन किया जाता है और उसके बाद आज के दिन गणगौर को विदाई दी जाती है इस दौरान मेला स्थल पर महिलाएं एवं बालिकाएं खूब धूमधाम से गणगौर पूजन कर गणगौर को विदाई देती है। सदियों से चली आ रही इस परंपरा को बीकानेर में आज निर्वहन किया गया।

पारंपरिक लोकगीतों के साथ मेला स्थल पर युवतियां झूमती नजर आई वही मेरा स्थल पर चाट पकौड़ी से लेकर आइसक्रीम और जूस से लेकर फास्ट फूड तक विभिन्न व्यंजनों की अस्थाई स्टॉल्स पर महिलाएं एवं बालिकाओं की भीड़ नजर आई। मेला स्थल पर यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी नजर आए।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर