


Goa Night Club आपणी हथाई न्यूज,उत्तरी गोवा के एक नाइट क्लब में शनिवार देर रात सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। इनमें 4 टूरिस्ट, 14 स्टाफ मेंबर और 7 शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। 6 लोग घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। अभी तक आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब राज्य में पर्यटकों का सीजन चल रहा है। यह आग आधी रात के बाद अर्पोरा गांव में स्थित लोकप्रिय पार्टी स्थल ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ में लगी। यह नाइट क्लब पिछले साल ही खुला था।
बताया जा रहा है कि मरने वालों में अधिकतर क्लब के ही कर्मचारी थे।क्लब का बेसमेंट उस वक्त कर्मचारियों से भरा हुआ था।ज्यादातर लोग वहीं काम कर रहे थे। जैसे ही आग लगी, अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लोग बाहर की तरफ भागने की बजाय बेसमेंट की ओर भागे, जहां धुएं की चादर पहले से फैल चुकी थी। इसलिए ही हादसे में मरने वालों में 22 लोगों की मौत दम घुटने से हुई, जबकि तीन लोगों के शव बुरी तरह झुलसे हुए मिले।
पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, “गोवा के अर्पोरा में हुई त्रासदी बेहद दुखद है. मेरी संवेदना उन लोगों के साथ है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ. मैंने गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत जी से स्थिति के बारे में बात की है. राज्य सरकार प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है.”
पीएमओ ने एक्स पर लिखा, “गोवा के अर्पोरा में हुए हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हज़ार रुपये दिए जाएंगे


