IPL 2022 : आखिरी ओवर के रोमांच में गुजरात ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया,राहुल-राशिद की जोड़ी ने दिलाई जीत,उमरान मलिक भी चमके - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, January 20, 2026
Homeखटाखट स्टोरीIPL 2022 : आखिरी ओवर के रोमांच में गुजरात ने हैदराबाद को...

IPL 2022 : आखिरी ओवर के रोमांच में गुजरात ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया,राहुल-राशिद की जोड़ी ने दिलाई जीत,उमरान मलिक भी चमके

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,आईपीएल 2022 में गुजरात का शानदार प्रदर्शन जारी है, कल गुजरात ने हैदराबाद को अंतिम ओवर में 5 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की। गुजरात को जीतने के लिए हैदराबाद ने 196 रनों का लक्ष्य दिया,अंतिम ओवर में गुजरात को जीत के लिए 22 रन बनाने थे,राहुल तेवतिया ने एक और रशीद खान ने लास्ट ओवर में दो सिक्स लगाकर मैच जीत लिया। राशिद ने 11 गेंद पर 33 रन और राहुल ने 21 गेंद पर 40 रन बनाए। गुजरात कल की जीत के साथ 14 पॉइंट्स के साथ आईपीएल की अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है।

- Advertisement -Ads

गुजरात इस सीजन में अब तक सिर्फ एक मैच ही हारी है। हैदराबाद भी 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। हैदराबाद की ओर से अभिषेक ने 65 रन बनाए, मार्करम ने भी फिफ्टी लगाई। गुजरात की ओर से मोहम्मद शमी ने 3 विकेट लिए। गुजरात की ओर से साहा ने 68 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से जम्मू के फास्ट बॉलर उमरान मलिक ने 25 रन देकर 5 खिलाड़ियों को आउट किया।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर