
आपणी हथाई न्यूज, गुरुवार यानी 1 अगस्त से महीने की शुरुआत होने जा रही है इसी महीने की शुरुआत में ही कुछ नियमों में बदलाव हो रहा है, जिसका सीधा असर आम आदमी के जीवन पर पढ़ने वाला है। इस नए महीने की शुरुआत में भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) यूपीआई के नियमों में बड़े बदलाव करने जा रही है। ऐसे में अगर आप पेटीएम, फोनपे, गूगल पे जैसे एप्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इस खबर को पूरा पढ़ लेना चाहिए। क्योंकि कल होने वाले बदलाव को लेकर इस खबर में पूरी जानकारी दी गई है।
क्या क्या होंगें बदलाव
अब यूपीआई एप पर आप दिन में सिर्फ 50 बार ही अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। जिसकी कैलकुलेशन 24 घंटे की अवधि में मानी जाएगी । इसके अलावा यूपीआई ऐप्स अब बैकग्राउंड में अपने आप बैलेंस चेक नहीं कर सकते हैं।
अब बैंक अकाउंट्स डिटेल्स तक लिमिटेड एक्सेस हर यूजर के पास अब यूपीआई के जरिए अपने मोबाइल नंबर से जुड़े बैंक अकाउंट की लिस्ट देखने के लिए हर दिन 25 बार की लिमिट होगी। यह तभी संभव होगा जब आप अपना बैंक सेलेक्ट करेंगे।
हर ऑटो डेबिट के लिए सिस्टम अब केवल एक में ट्री और तीन री ट्राई की सुविधा देगा इसका मतलब यह है कि किसी मैंडेट से जुड़े पेमेंट को पूरा करने के लिए आपको कुल चार मौके मिलेंगे यह नया नियम बार-बार पेमेंट के फेल होने पर नेटवर्क पर दबाव को रोकने के लिए है।
यूपीआई में ऑटो पेमेंट सिस्टम में भी बदल होने जा रहा है अब ओट सब्सक्रिप्शन या एमी जैसे पेमेंट्स केवल नॉन पीक टाइम में ही काम करेगा यानी कि यह सुबह 10:00 बजे से पहले या रात 9:30 बजे के बाद ही पेमेंट करेगा ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि सबसे बिजी टाइम में सिस्टम पर ज्यादा लोड ना पड़े।
इन बादलों को लेकर एनपीसीआई ने सभी पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स और बैंक्स को 31 जुलाई तक इन नियमों को लागू करने को कहा है अगर कोई यूपीआई ऐप्स या बैंक इन नियमों को फॉलो नहीं करता है तो उसे पर एनपीसीआई कार्रवाई कर सकता है।


