Homeखटाखट स्टोरीदेश : अगर आपका भी खाता है SBI बैंक में, तो निपटा...

देश : अगर आपका भी खाता है SBI बैंक में, तो निपटा ले ज़रूरी काम, 23 से 28 मई तक बैंक में हो सकती है छुट्टी

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, अगर आपका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में है और आपको बैंक शाखा में जाकर कोई जरूरी काम करवाना है, तो उसे जल्द पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। मई के अंतिम सप्ताह में लगातार छुट्टियों, प्रस्तावित हड़ताल और त्योहारों के कारण कई दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

जानकारी के अनुसार 23 मई को चौथा शनिवार और 24 मई को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 25 और 26 मई को SBI कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल की घोषणा की गई है। यह हड़ताल भर्ती प्रक्रिया, आउटसोर्सिंग, करियर प्रोग्रेशन, HRMS और कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर बुलाई गई है।

इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा ईद-उल-अज़हा (बकरी ईद) के अवसर पर भी छुट्टियां घोषित की गई हैं। कुछ क्षेत्रों में यह त्योहार 27 मई को जबकि अन्य स्थानों पर 28 मई को मनाया जाएगा। जम्मू-कश्मीर में दोनों दिन अवकाश रहने की संभावना है, जिससे वहां बैंकिंग सेवाएं लगातार प्रभावित रह सकती हैं।

हालांकि बैंक शाखाओं में कामकाज बाधित हो सकता है, लेकिन ग्राहकों को ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाओं का उपयोग करने में कोई परेशानी नहीं होगी। SBI की डिजिटल सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी।

 



ताजा खबर