


आपणी हथाई Important news न्यूज,कल यानि एक जुलाई से कई बड़े बदलाव होने वाले हैं। इसका असर घर की रसोई के बजट से लेकर रेल यात्रा करने वाले यात्रियों पर दिखेगा। जानिए कल से होने वाले बड़े बदलाव के बारे में: con…
तत्काल रेल टिकट और किराया को लेकर बदलाव
भारतीय रेलवे से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे एक जुलाई एक नहीं, बल्कि कई नियम बदलने जा रही है।इनमें पहला ट्रेन टिकट में बढ़ोतरी है, इसके तहत नॉन-एसी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में 1 पैसे प्रति किलोमीटर की, जबकि एसी क्लास में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की जाएगी.
500 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए सेकंड क्लास ट्रेन टिकट की कीमतों और MST में कोई चेंज नहीं होगा, लेकिन अगर 500 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करनी है, तो फिर यात्री को प्रति किलोमीटर आधा पैसा देना होगा। 1 जुलाई 2025 से सिर्फ आधार-वेरिफाइड यूजर्स ही IRCTC वेबसाइट या ऐप पर तत्काल टिकट बुक कर पाएंगे।
LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव
हर महीने की पहली तारीख को देश की जनता की नजर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में किए जाने वाले बदलावों पर रहती है, जो कि सीधे घर की रसोई के बजट से जुड़ा हुआ है।बीते जून महीने की शुरुआत में तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें घटाई थीं और इनमें प्रति सिलेंडर 24 रुपये तक की कटौती की थी। हालांकि, 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें लंबे समय से यथावत है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इनके दाम में बदलाव देखने को मिल सकता हैं।
नया PAN कार्ड बनवाने के लिए जरूरी होगा आधार
सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (के मुताबिक, 1 जुलाई से नया PAN कार्ड बनवाने के लिए आधार वेरीफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। अब सिर्फ आईडी प्रूफ या जन्म प्रमाण पत्र से काम नहीं चलेगा। इस बदलाव से टैक्स सिस्टम में पारदर्शिता बढ़ेगी और गलत पैन बनाने वालों पर रोक लगेगी।
UPI नियमों में बदलाव
अब बैंक किसी चार्जबैक क्लेम को रिजेक्ट होने के बाद दोबारा NPCI से अनुमति लिए बिना खुद ही प्रोसेस कर सकते हैं। इससे ग्राहकों को ज्यादा जल्दी और कारगर समाधान मिलेगा।
एटीएम और बैंकिंग चार्ज में बढ़ोतरी
एक्सिस और आईसीआईसीआई बैंक ने एटीएम से पैसे निकालने पर चार्ज बढ़ा दिया है। आईसीआईसीआई में 5 फ्री ट्रांजैक्शन के बाद 23 रूपए प्रति ट्रांजैक्शन लगेगा, जबकि इंटरनेशनल एटीएम पर 125 रूपए और 3.5% करेंसी कन्वर्जन चार्ज देना होगा। IMPS ट्रांजैक्शन और ब्रांच में कैश जमा/निकासी पर भी नया शुल्क लागू होगा।
अब ये है ITR फाइलिंग की नई डेडलाइन
आयकर विभाग ने टैक्सपेयर्स को राहत देते हुए ITR फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी है। इससे लोग बिना जल्दबाजी के अपना रिटर्न सही तरीके से भर सकेंगे।


