

आपणी हथाई न्यूज, मुकेश अम्बानी का ड्रीम प्रोजेक्ट जियो मोबाइल डेटा नेटवर्क कल 5 सितंबर को अपनी 9वीं लॉन्चिंग वर्षगांठ मनाएगा। लॉन्च के 9 वर्षो के भीतर ही जियो के यूजर की संख्या 50 करोड़ की संख्या को पार कर गईं है जो अमेरिका-इंग्लैंड -फ्रांस की कुल आबादी से भी ज्यादा है, तीनों शक्तिशाली देशों की कुल आबादी 48 करोड़ के करीब है।
5O करोड़ यूजर बेस के साथ जियो दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर कम्पनी बन गईं है। मुकेश अम्बानी की जियो कम्पनी को उनके बड़े बेटे आकाश अम्बानी देखते है, आकाश अम्बानी रिलायंस जियो इन्फॉकोम के चेयरमैन है। अगले साल जियो शेयर बाज़ार में जियो का आईपीओ लाएगी,जियो आईपीओ के माध्यम से बाज़ार से 50 हजार करोड़ से भी ज्यादा का फंड कलेक्ट कर सकती है, ऐसा वित्त एक्सपर्ट का मानना है।
आईपीओ के बाद जियो का मार्केट कैप साढ़े तेरह लाख करोड़ से भी ज्यादा का हो सकता है। जियो ने लॉन्च के एक दशक के भीतर ही टेलीकॉम सेक्टर की सभी बड़ी कम्पनियो को काफी पीछे छोड़ दिया है।
मनोज रतन व्यास


