

आपणी हथाई न्यूज, भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहें चौथे मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन भारत ने दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट खोकर 264 रन बना लिए थे।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारत की ऒर से साईं सुदर्शन ने करियर की पहली टेस्ट फिफ्टी लगाई,सुदर्शन ने 61 रन बनाए।जायसवाल ने 58 और के एक राहुल ने 46 रन बनाए।
कप्तान गिल 12 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत 37 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए, ऋषभ पंत के पाँव में बॉल लगने से चोट लग गईं, पिछले लॉर्ड्स टेस्ट में ऋषभ के हाथ में चोट लगी थी।
क्रीज पर जड़ेजा और शार्दुल ठाकुर क्रमशः 19-19 रन बनाकर खेल रहें है। अगर कल भारत मॉर्निग सेशन पूरा खेल गया तो टीम इंडिया का स्कोर 400 के करीब हो जाएगा, जिससे भारत चौथे टेस्ट में मजबूत स्थिति में आ जाएगा, कल पंत खेल पाएंगे या नहीं, इसकी पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है।
मनोज रतन व्यास


