Homeखटाखट स्टोरीInd vs Eng 5th Test Day 2 : ओवल टेस्ट में भारत...

Ind vs Eng 5th Test Day 2 : ओवल टेस्ट में भारत को दूसरे दिन 2 विकेट खोकर 52 रनों की बढ़त, जायसवाल के बल्ले से निकला तेजतर्रार नाबाद अर्धशतक

Ads

India vs England 5th test Day 2 News आपणी हथाई न्यूज, ओवल टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होते होते भारत की दूसरी पारी भी शुरू हो चुकी है। ओवल टेस्ट के दो दिनों में बारिश से बाधित मैच में इंग्लैंड और भारत की पहली पारी ऑल आउट हो चुकी है।

कल सुबह पहले भारत की पहली पारी 224 रनों पर ही सिमट गईं और फिर शाम होने तक इंग्लैंड भी 247 रनों पर आउट हो गईं। इंग्लैंड को मनोवैज्ञानिक रूप से 23 रनों की मामूली बढ़त जरूरी मिली, लेकिन भारत ने दूसरी पारी में सधी हुई शुरुआत की है। भारत ने दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक 2 विकेट खोकर 75 रन बना लिए थे, के एल राहुल 7 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए और साईं सुदर्शन भी सस्ते में आउट हो गए। जायसवाल ने दूसरी पारी में तेज खेलते हुए अर्धशतक लगाया।

भारत के मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4-4 अंग्रेज बैटर को आउट किया। ओवल टेस्ट के दो दिनों के खेल के बाद दोनों टीमों के पास मैच जीतने का बराबर अवसर है।
मनोज रतन व्यास

Ads

ताजा खबर