

Ind vs Pak Asia Cup Final 2025 आपणी हथाई न्यूज, आज शाम को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का फाइनल मैच खेला जाएगा, एशिया कप के इतिहास में 41 सालों में पहली बार भारत और पाकिस्तान फाइनल में आमने -सामने होंगे। इसी एशिया कप में भारत, पाकिस्तान को दो बार हरा चुका है, लेकिन फाइनल मैच में पाकिस्तान को हराना भारत के अतीत में भी मुश्किल रहा है, उम्मीद है आज भारत, पाकिस्तान को फाइनल मैच में हराने में कामयाब हो पाएगा।

फाइनल मैच से पूर्व कल श्रीलंका के खिलाफ हुए मैच में भारत के कई खिलाड़ी चोटिल हो गए थे, टीम इंडिया के मैंनेजमेंट के अनुसार हार्दिक पांड्या को छोड़कर सभी खिलाड़ी फिट है, हार्दिक की फिटनेस के बारे में अंतिम फैसला फाइनल मैच से पूर्व लिया जाएगा।
मनोज रतन व्यास


