Homeखटाखट स्टोरीInd vs Pak Final Match : एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान का...

Ind vs Pak Final Match : एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान का फिर से होगा आमना-सामना, भारत ने,पाक को इसी टूर्नामेंट में दो बार चटाई है धूल..

Ind vs Pak Final Match आपणी हथाई न्यूज, एशिया कप फाइनल मैच में भारत का मुकाबला फिर से पाकिस्तान से होना तय हो गया है क्योंकि कल खेले गए नॉक आउट मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रनों से हरा दिया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करतें हुए सिर्फ 135 रन बनाए, लो स्कोर के टोटल को पाकिस्तान के गेन्दबाजो ने डिफेंड कर लिया और बांग्लादेश को 124 रनों पर ही रोक दिया।

 

पाकिस्तान के तेज गेंदबाजो ने पाकिस्तान को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। पाकिस्तान पेसर अफरीदी और हारिस राऊफ ने बांग्लादेश के कुल 6 बैटर को आउट किया, दोनों तेज गेन्दबाजो को 3-3 विकेट मिले।
भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा, भारत इसी एशिया कप में पाकिस्तान को दो बार हरा चुका है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर