Ind vs Eng 2nd test day 4 : एजबेस्टन में कप्तान गिल की बोल रही तूती.. फिर लगाई सेंचुरी, भारत की बढ़त 500 के करीब - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Sunday, March 15, 2026
Homeखटाखट स्टोरीInd vs Eng 2nd test day 4 : एजबेस्टन में कप्तान गिल...

Ind vs Eng 2nd test day 4 : एजबेस्टन में कप्तान गिल की बोल रही तूती.. फिर लगाई सेंचुरी, भारत की बढ़त 500 के करीब

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेल जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन एक बार फिर भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से एक शानदार शतक निकला है, जिसके चलते भारत अब इंग्लैंड पर 500 रनों की बढ़त बनाने के करीब है। इससे पहले भारतीय टीम की पहली पारी में शुभमन गिल ने 265 रनों की एक शानदार पारी खेली थी। इसके बाद मोहम्मद सिराज और आकाशदीप में अच्छी गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम को 407 रनों पर समेट दिया। गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने सर्वाधिक 6 विकेट झटके वही आकाशदीप के खाते में 4 विकेट आये।

- Advertisement -Ads

 

इससे पहले शनिवार को पारी को आगे बढ़ाते हुए भारतीय टीम के बल्लेबाज के एल राहुल ने 55 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। वही आज एक बार फिर इंडियन विकेटकीपर ऋषभ पंत ने इस टेस्ट में ताबड़तोड़ 65 रनों की पारी खेलकर भारतीय टीम को मजबूत बढ़त दिलाई। टी ब्रेक तक भारतीय टीम का स्कोर 304 रन 4 विकेट पर है। वही भारतीय टीम की इंग्लैंड पर बढ़त अब 489 रन पहुंच गई है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर