

आपणी हथाई न्यूज, भारत सरकार ने भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच करवाने की आधिकारिक मंजूरी दे दी है। भारत सरकार भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज खेलने के पक्ष में नहीं है, लेकिन सरकार ने इंटरनेशनल आयोजन होने पर किसी भी प्रकार की रोक लगाने से इंकार कर दिया है।
भारत सरकार के इस निर्णय से अगले महीने एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत पर से शंका के बादल हट गए है।
भारत सरकार ने इस बाबत एक नई स्पोर्ट्स पॉलिसी लॉन्च की है, जिसके तहत इंटरनेशनल संस्थाओं द्वारा आयोजन होने पर भारत सरकार खेल संघो के नियमों और खिलाड़ियों के हित में निर्णय लेगी,भारत सरकार ने क्रिकेट के अलावा दूसरे स्पोर्ट्स के लिए भी यही नीति लागू की है। भारत सरकार वीजा प्रोसेस को आसान बनाएगी ताकि भारत में ज्यादा से ज्यादा खेल आयोजन हो सके और भारत को मेजबानी मिल सके।
मनोज रतन व्यास


