Homeखटाखट स्टोरीबॉलीवुड :भारत के नंबर वन निर्देशक राजामौली के नेक्स्ट प्रोजेक्ट की लागत...

बॉलीवुड :भारत के नंबर वन निर्देशक राजामौली के नेक्स्ट प्रोजेक्ट की लागत 1200 करोड़,केन्या में महेश बाबू -प्रियंका चोपड़ा कर रहें है इन दिनों शूटिंग

आपणी हथाई बॉलीवुड न्यूज, फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े फ़िल्म निर्देशक एस एस राजामौली अपनी नेक्स्ट फ़िल्म की शूटिंग इन दिनों केन्या में कर रहें है।

राजामौली जिन्होंने बाहुबली वन और टू, RRR जैसी रिकॉर्ड तोड़ बॉक्स ऑफिस सक्सेस वाली फ़िल्में बनाई है, फिलहाल साऊथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ अपनी अगली फ़िल्म की शूट कर रहें है, महेश बाबू के साथ इस फ़िल्म में प्रियंका चोपड़ा भी नजर आएंगी।

फ़िल्म का बजट ही करीब 1200 करोड़ रुपए का बताया जा रहा है, इस मेगा बजट की फ़िल्म को हिट होने के लिए कम से कम 2500 करोड़ से ज्यादा का धंधा करना होगा। राजामौली अपनी नई फ़िल्म को दुनिया के 120 देशों में एक साथ रिलीज करने की योजना बना रहें है। फ़िल्म में राजामौली जंगल एडवेंचर के साथ वर्ल्ड क्लास लेवल का VFX भी दिखाएंगे।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर