आईपीएल 2022 : चेन्नई सुपरकिंग्स को मिली सीजन की पहली जीत,शिवम और उथप्पा रहे हीरो - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, February 18, 2026
Homeखटाखट स्टोरीआईपीएल 2022 : चेन्नई सुपरकिंग्स को मिली सीजन की पहली जीत,शिवम और...

आईपीएल 2022 : चेन्नई सुपरकिंग्स को मिली सीजन की पहली जीत,शिवम और उथप्पा रहे हीरो

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,इस आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स को लगातार चार हार के बाद कल पहली जीत नसीब हुई। कल चेन्नई ने शिवम दुबे(95) और रोबिन उथप्पा( 88) की पारियों की बदौलत बेंगलुरु के सामने 216 रनों का विशाल लक्ष्य रखा,रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लक्ष्य से 23 रन पीछे रह गई। जड़ेजा की कप्तानी में कल चेन्नई को पहली जीत इस सीजन की मिली। बेंगलुरु की इस सीजन में ये दूसरी हार रही।

- Advertisement -Ads

 

चेन्नई की ओर से कप्तान जड़ेजा ने 3 विकेट लिए और चार विकेट चेन्नई के गेंदबाज महीश को मिले। बेंगलुरु 9 विकेट खोकर 193 रन ही बना सकी। बेंगलुरु की ओर से शाहबाज अहमद(41) और दिनेश कार्तिक(34) ने छोटी लेकिन विस्फोटक पारियां खेली लेकिन अंत तक टिक नही पाएं,कोहली फिर फ्लॉप रहे,सिर्फ एक ही रन बना पाए।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर