आईपीएल 2022 : अय्यर-बटलर की बड़ी पारी, चहल की गेंदबाजी के आगे आधी कोलकाता टीम हुई नतमस्तक - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, February 17, 2026
Homeखटाखट स्टोरीआईपीएल 2022 : अय्यर-बटलर की बड़ी पारी, चहल की गेंदबाजी के आगे...

आईपीएल 2022 : अय्यर-बटलर की बड़ी पारी, चहल की गेंदबाजी के आगे आधी कोलकाता टीम हुई नतमस्तक

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,कल आईपीएल में राजस्थान और कोलकाता के बीच बड़े स्कोर का मैच हुआ। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 218 रन बनाए और लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता की टीम सिर्फ 7 रनों से पीछे रह गई। कोलकाता ने जबरदस्त फाइट की,लेकिन 210 रन ही बना पाई। केकेआर के यूवा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 85 रनों की तूफानी पारी खेली,राजस्थान की ओर से यजुर्वेद चहल ने कोलकाता के 5 बल्लेबाजों को पैवेलियन भेजा। पॉइंट टेबल में कल की हार के बाद छठवें स्थान पर खिसक गई है वही राजस्थान दूसरे स्थान पर काबिज हो गया है। राजस्थान की ओर से एक बार फिर जोस् बटलर ने सैकड़ा जमाया,बटलर ने 103 रन बनाए। इस आईपीएल सीजन में बटलर का ये दूसरा शतक है। चहल के 5 विकेटों में से तीन विकेट हैट्रिक के भी थे।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर