आईपीएल 2022: के.एल. राहुल की 50वीं फिफ्टी की बदौलत लखनऊ की आईपीएल में लगातार दूसरी जीत,फैब फ़ॉर के विलियमसन रहे फ्लॉप - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, February 17, 2026
Homeखटाखट स्टोरीआईपीएल 2022: के.एल. राहुल की 50वीं फिफ्टी की बदौलत लखनऊ की आईपीएल...

आईपीएल 2022: के.एल. राहुल की 50वीं फिफ्टी की बदौलत लखनऊ की आईपीएल में लगातार दूसरी जीत,फैब फ़ॉर के विलियमसन रहे फ्लॉप

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,आईपीएल में पहली बार खेल रही लखनऊ की टीम ने लगातार अपना दूसरा मैच भी जीत लिया। लखनऊ की टीम ने हैदराबाद के सामने 170 का लक्ष्य रखा था लेकिन हैदराबाद सनराइजर्स की टीम महज 157 रन ही बना सकी। लखनऊ की ओर से आवेश खान ने 4 विकेट लिए और जेसन होल्डर को 3 सफलता मिली। हैदराबाद की इस आईपीएल में दूसरी लगातार हार है। लखनऊ के कैप्टन के एल राहुल ने आतिशी पारी खेलते हुए 68 रन बनाए और दीपक हुड्डा ने भी तेज गति से फिफ्टी लगाई। दुनिया के फैब 4 बैटर में शामिल हैदराबाद के कप्तान विलियमसन सिर्फ 16 गेंदों में 16 रन ही बना सके। लखनऊ के कप्तान के एल राहुल की अब टी ट्वेंटी क्रिकेट में कुल 50 फिफ्टी हो चुकी है।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर