आईपीएल-2022 : कमिंस के तूफान के आगे मुंबई हुआ बेबस,शाहरुख खान की टीम पहुंची टॉप पर - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Sunday, January 18, 2026
Homeखटाखट स्टोरीआईपीएल-2022 : कमिंस के तूफान के आगे मुंबई हुआ बेबस,शाहरुख खान की...

आईपीएल-2022 : कमिंस के तूफान के आगे मुंबई हुआ बेबस,शाहरुख खान की टीम पहुंची टॉप पर

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,आईपीएल में शाहरुख खान की कोलकाता नाइटराइडर्स अंक तालिका में मुम्बई को हराकर टॉप पर पहुंच गई है। कल कोलकाता की ओर से पैट कमिंस ने आईपीएल के इतिहास की सबसे तेज़ फिफ्टी लगाई। कमिंस ने सिर्फ 15 गेंदों पर 56 रन बनाए। कमिंस ने अपनी ताबड़तोड़ पारी में कुल 6 छक्के और 4 चौके लगाए। कोलकाता ने मुम्बई को कल 5 विकेट से हरा दिया। रोहित शर्मा की मुम्बई इंडियंस की ये आईपीएल में लगातार तीसरी हार है।

- Advertisement -Ads

 

मुम्बई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 161 रन बनाए। कोलकाता ने 16 ओवर में ही ये लक्ष्य हासिल कर लिया। मुम्बई की ओर से सूर्यकुमार यादव ने फिफ्टी लगाई। कोलकाता की ओर से कमिंस के अलावा वेंकटेश अय्यर ने भी फिफ्टी लगाई। मुम्बई के कप्तान रोहित शर्मा 12 गेंदों पर सिर्फ 3 रन ही बना पाए। कमिंस ने करीब 374 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर मुम्बई के होश उड़ा दिए।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर